रसोइयों ने बीएसए से की गुहार पाल्य के नाम पर न हटाएं शासनादेश के बावजूद हटाने का आरोप
लखीमपुर खीरी Apr 15, 2026 at 06:10 PM , 34लखीमपुर-खीरी। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से कार्यरत अनुभवी रसोइयों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नवीनीकरण प्रक्रिया में पाल्य के नाम पर हटाए जाने का विरोध किया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि वर्तमान सत्र 2026 में नवीनीकरण के दौरान कई ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक बिना सूचना दिए पुराने रसोइयों को हटाकर मनमुताबिक नए रसोइयों को रख रहे हैं। इससे विभाग में कार्यरत पुराने अनुभवी रसोइये बेरोजगारी और भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। रसोइयों ने बताया कि शासनादेश संख्या-1235/68-3-2019-143/2019 दिनांक अगस्त 2019 तथा शासनादेश संख्या-1325/68-3-2019-143/2019 दिनांक 26 सितम्बर 2019 के बिंदु संख्या-4 में पाल्य पढ़ाने की शर्त को समाप्त कर दिया गया है। इसके बावजूद उनसे पाल्य मांगा जा रहा है और पाल्य न होने पर कार्य से हटा दिया जा रहा है।
रसोइयों ने बीएसए से मांग की है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान को लिखित आदेश जारी कर निर्देशित किया जाए कि वर्षों से कार्यरत अनुभवी रसोइयों को पाल्य के नाम पर न हटाया जाए, जिससे उनका रोजगार सुरक्षित रह सके।































Comments