पूरे जिले में भाजपा ने अंबेडकर जयंती पर किया समारोहों का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 29

बूथ से जिला स्तर तक दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह


लखीमपुर-खीरी। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिले भर में समारोहों का आयोजन किया। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले में स्थित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि जयंती को लेकर कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार को जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहब के जीवन, संविधान के जरिए देश को मजबूत करने के उनके प्रयासों और अन्य कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने न केवल बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया, बल्कि जनता से राष्ट्रवाद की भावना अपनाते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने की भी अपील की। इस मौके पर निकाली गई रैलियों में कार्यकर्ताओं ने जोशो-खरोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष किरन अग्रवाल, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, आशू मिश्र, संजय मिश्र, विनोद लोधी और जितेंद्र साहनी, जिला मंत्री अनुराग मिश्र, राजेश सिंह, मनोज वर्मा और राकेश अर्कवंशी, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, जिला मीडिया सह प्रभारी अंकित अवस्थी, राजू अग्रवाल, सुमित मोदी, मुदित अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री अभिजात मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्र व जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना सहित तमाम जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top