समाजवादी मजदूर सभा में हाजी डा०रईस अहमद उस्मानी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
लखीमपुर खीरी Apr 14, 2026 at 06:20 PM , 40पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी व किया खुशी का इजहार
लखीमपुर खीरी। अखिलेश यादव , राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देश एवं श्याम लाल पाल जी, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की संस्तुति पर समाजवादी मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम पूर्व मन्त्री जी ने संगठन विस्तार करते हुए, हाजी डा०रईस अहमद उस्मानी जी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
इस संबंध में जारी प्रेस ज्ञाप पत्रांक 0997/26 दिनांक 13 अप्रैल 2026 के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने हाजी डा०रईस अहमद उस्मानी जी की सक्रियता और पार्टी के प्रति उनके योगदान को देखते हुए, उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम जी ने कहा, कि पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने विश्वास जताया कि डा०रईस अहमद उस्मानी जी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगें।
नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव रईस अहमद उस्मानी जी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगें, तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का सतत प्रयास भी करेंगें। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, और इसे पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।































Comments