लखीमपुर के मृतक आश्रित कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज, मुख्यमंत्री तक पहुँचा मांगपत्र

लखीमपुर खीरी , 103

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जनपद इकाई लखीमपुर खीरी ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ ने सदर विधायक योगेश वर्मा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हक में बड़े बदलाव की मांग की है।

​क्या हैं प्रमुख मांगें

​संघ के जिलाध्यक्ष दीपेश शुक्ला के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में मुख्य रूप से 6 बिंदुओं पर जोर दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में लिपिक पदों का सृजन कर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोट किया जाए। वर्तमान ग्रेड पे ₹1800 को बढ़ाकर ₹2000 करने की मांग। ​समान काम, समान पद: ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर जो कर्मचारी पहले से लिपिकीय कार्य कर रहे हैं, उन्हें आधिकारिक रूप से लिपिक पद पर नियुक्त किया जाए और उसी के अनुरूप वेतन दिया जाए। शिक्षकों की तर्ज पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सुविधा शुरू हो। मृतक आश्रित कोटे के तहत नियुक्ति केवल औपचारिकता न होकर, व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता के अनुसार दी जाए।

​आर पार की लड़ाई के मूड में कर्मचारी

​ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि सरकार इन मांगों पर विचार करती है, तो इससे हजारों परिवारों को आर्थिक और मानसिक संबल मिलेगा। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से विभाग की सेवा कर रहे हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है।
​अब सबकी नजरें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री इन मांगों पर मुहर लगाकर कर्मचारियों को बड़ी राहत देंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top