*विद्यालय के स्थापना दिवस पर बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम*
लखीमपुर खीरी Apr 13, 2026 at 06:20 PM , 65निघासन खीरी चेतना मेमोरियल इंटर कॉलेज नैनापुर के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे ढखेरवा खीरी क्षेत्र के ग्राम नैनापुर में संचालित चेतना मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज का 24 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए तेरी मंद-मंद मुश्कनियाँ, रिमझिम रिमझिम, तू इतनी दूर क्यों है माँ, संदेशे आते हैं आदि गीतों पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इस दौरान बीते सत्र में हाई स्कूल व इंटर में अच्छे अंकों से पास हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। कालेज के संस्थापक इंजी. धनीराम मौर्य ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। कहा कि समाज को शिक्षित करने के लिए सरकार पर निर्भरता कम कर स्वयं आगे आना चाहिए। जिस समाज ने खुद शिक्षा पर जोर लगाया वो समाज आगे बढ़ गया। कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक इंजी. श्यामलाल मौर्य, प्रधानाचार्य राम गोपाल, अभिषेक मौर्य, विपिन, तारकेश्वर राय, महेश गंभीर, विश्वनाथ मौर्य, वीके मिश्र, मनमोहन मौर्य, गजोधर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं अतिथि गण मौजूद रहे।































Comments