एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक की

लखीमपुर खीरी , 90

पलिया कला खीरी। नगर स्थिति नई मछली मंडी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रामपाल यादव की अध्यक्षता में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।  बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जीताने का काम करें। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का जीतना सुनिश्चित है। और यहीं से आगामी विधानसभा चुनाव का रास्ता खुल जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हम सभी को एकजुट रहते हुए सिर्फ अपने सामने एक लक्ष्य रखना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है। और देश में अपने आप को डबल इंजन की सरकार खाने वाली भ्रष्टाचार की सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव में एक इंजन फेल कर देना है। और एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है आप सभी अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की जांच कर ले। सपा नेता रिसाल अहमद ने आवाहन करते हुए कहा कि विधानसभा स्तर पर क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाए क्योंकि जनप्रतिनिधियों क्योंकि जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा के कारण पलिया विधानसभा बहुत पीछे गया है जब तक समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनती है तब तक पलिया का विकास असंभव है 
इस मौके पर मुख्य रूप गुरप्रीत सिंह जॉर्जी महमूद हुसैन नरेश यादव डॉ ए के अवस्थी राघवेन्द्र गौतम उमेश गिरि संजीव मुन्ना 
फुरकान अंसारी जफर अहमद गुरुप्रीत सिंह नन्नर राजा खान सुरेन्द्र यादव हरविंदर सिंह बिन्नी आशीष गुप्ता जीएस वालिया रहीश अहमद आर डी वर्मा ऐनुल खान रमेश कुमार राकेश प्रजापति अनिल निषाद आज मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top