मोहसिना किदवई के निधन पर हुई शोक सभा

लखीमपुर खीरी , 73

लखीमपुर खीरी। 13 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय मोहिसिना किदवई जी के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय पहलाद पटेल जी ने की कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी मोहन चंद्र उप्रेती ने किया ।सर्वप्रथम स्वर्गी मोहिसिना किदवई  जी के चित्र पर माल्यार्पण  कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।सभा में बोलते हुए जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल जी ने कहा मोहिसिना किदवई जी के निधन से कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी छवि  हुई है और कहा मोहिसिना जी का लखीमपुर खीरी  से विशेष लगाव था । शोकसभा में बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय इकबाल अहमद खान ने कहा मोहिसिना जी कुशल संगठन करता थी उनकी अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का संगठन बहुत मजबूत हुआ और कहा मोहिसिना जी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने जेवर तक बेचकर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने में लगा दिए। शोकसभा में बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सहाय सिंह जी ने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मोहिसिना किदवई जी की ही देन है उन्होंने कार्यालय अपने पैसों से खरीद कर कांग्रेस पार्टी को दिया । कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सहाय सिंह ,जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ,जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा , जिला महासचिव अब्दुल रहीम, जिला महासचिव वरुण चौधरी, सलीमअहमद ,सरोजिनी अवस्थी ,जावेद अली एडवोकेट ,चंद्रप्रभा अवस्थी ,मनीषा ,शक्ति शरण गौतम ,आफताब अंसारी ,हरगोविंद वर्मा ,रामपाल शाक्य, राजेंद्र गुप्ता ,लतीफ आजम, अकील खान, गुलफाम , अभिषेक कुमार एडवोकेट, गौरव मिश्रा ,वीरेंद्र कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Comments

Back to Top