नदी के किनारे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ खमरिया पुलिस ने किया भंडाफोड़, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।
लखीमपुर खीरी Apr 12, 2026 at 07:12 PM , 39लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध शस्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 11.04.2026 को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना खमरिया पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये कुल 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों 1.जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर 2.रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी को थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुधौनी से करीब 01 कि0मी0 दूर नदी के किनारे में छप्पर डालकर संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों के निर्माण करते हुये गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 04 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा बाड़ी, 09 अदद नाल 315 बोर, 02 अदद नाल 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये हैं । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी के विरूद्ध जनपद सीतापुर में अवैध शस्त्र रखने व अवैध शस्त्र निर्माण आदि जैसे अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त रोज अली उपरोक्त पर गौकशी, व अवैध शस्त्र निर्माण करने जैसे आपराधिक कृत्य में अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त दोनो अभियुक्तो द्वारा सुनसान इलाकों/नदी के किनारे व स्थान बदल बदल कर अपने उपकरण लगाकर असलहा निर्माण का कार्य किया जाता है । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खमरिया पर मु0अ0सं0 156/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।































Comments