माल गोदाम रोड का जीर्णोद्धार होने से लोगों को मिली राहत
लखीमपुर खीरी Apr 12, 2026 at 07:07 PM , 44लखीमपुर खीरी। पलिया नगर की मालगोदाम रोड पर आम नागरिकों का निकलना मुश्किल था।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं उनके सुपुत्र इंजीनियर वरुण गुप्ता के अथक प्रयासों से रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाली मॉल गोदाम रोड का हॉट मिक्स तकनीकी नवीनीकरण कराया जा रहा है।
दैनिक आवागमन के लिए प्रयुक्त होने वाली इस माल गोदाम रोड की जर्जर दशा क्षेत्र वासियों के लिए काफी कष्ट का कारण बनी हुई थी एवं इसका नवीनीकरण जनता की प्रमुख मांग थी। नगर के सम्मानित नागरिकों को भली भांति ध्यान होगा की नगर पालिका परिषद पलिया के इतिहास में उक्त सड़क का निर्माण वर्ष 2012-13 में तत्कालीन पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय केबी गुप्ता द्वारा रेल विभाग से लंबी लड़ाई एवं भारी धरना प्रदर्शन के बाद रेलवे प्रशासन से माल गोदाम रोड के नवीनीकरण की अनुमति मिलने के बाद इसका नवीनीकरण कराया गया था, जिसके लगभग 15 वर्ष बीतने के उपरांत अब इस जर्जर हो चुकी सड़क का व्यापक जनहित में पुनः नवीनीकरण कराया जा रहा है।































Comments