*लखीमपुर खीरी में लिलौटीनाथ मंदिर मार्ग चौड़ीकरण का भूमिपूजन सम्पन्न*
लखीमपुर खीरी Apr 12, 2026 at 07:05 PM , 41लखीमपुर खीरी के सदर तहसील अंतर्गत लिलौटीनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का आज विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। करीब ₹4.61 करोड़ की लागत से बनने वाली 1.33 किमी लंबी सड़क को 3 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर किया जाएगा।
परियोजना में एक पुलिया, 20 मीटर लंबा लघुसेतु और मंदिर प्रवेश पर भव्य गेट का निर्माण भी शामिल है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं MLC अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक मंजू त्यागी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।































Comments