भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा संचालित पाँच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर समापन एवं स्थापना दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

लखीमपुर खीरी , 44

लखीमपुर संस्थान द्वारा नगर में विभिन्न 8 स्थलों पर 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 5 दिवसीय हड्डी रोग निवारण हेतु आयोजित शिविरो का आज समापन हो गया। आज ही के दिन संस्थान का 60 वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आज कार्यक्रमों की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, मां सरस्वती पूजन, गीत, संस्थान संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि के साथ किया गया l
नगर के गुरु नानक इंटर कॉलेज कमल किशोर वरनवाल, महालक्ष्मी राइस मिल अनिल वर्मा, वी०के० वंशवार, लखीमपुर ब्लॉक कॉलोनी प्रेमपाल वर्मा, नेशनल पब्लिक स्कूल रामदीन राठौर, आनंदपुर सत्संग भवन अरविंद कुमार वर्मा, अमृत सरोवर राजापुर राम टहल वर्मा, श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला शशिकांत श्रीवास्तव, महंत हरी सिंह पब्लिक स्कूल राम बहादुर मित्रा की टीमों ने कार्यक्रम को बखूबी संपन्न कराया।
कार्यक्रमों में जिला कार्यकारिणी के अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण के रूप में अपनी गरिमामई उपस्थिति दी गई और इनके देख रेख में शिविर समापन एवम् स्थापना दिवस मनाया गया।
संस्थान के संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट जिला  प्रधान तथा सदस्य उमाशंकर त्रिवेदी की गुरु नानक इंटर कॉलेज में तथा संगठन मंत्री अशोक तोलानी व अर्चना श्रीवास्तव महिला जिला अध्यक्ष की नेशनल पब्लिक स्कूल में गरिमामई उपस्थित ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई।
 नगर के विभिन्न केंद्रों पर लगभग 962 साधक साधिकाओं ने शिविर का लाभ उठाया। श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में सर्वाधिक उपस्थिति के साथ मुख्य अतिथि डाक्टर डी०एन० मालपानी पूर्व प्राचार्य वाई०डी० डिग्री कॉलेज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव रतन खरे, वरिष्ठ समाजसेवी व डाक्टर दयानंद शुक्ला पूर्व प्रधानाचार्य ने  कार्यक्रम को संबोधित कर  गरिमा प्रदान की।
आनंदपुर सत्संग भवन में डॉक्टर आर०के० गुप्ता सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन ने हड्डी रोग से संबंधित विभिन्न टिप्स दिए।
शिविर में चंदरानी हॉस्पिटल की तरफ से गुरु नानक इंटर कॉलेज में निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
सभी शिविर स्थलों पर निर्धारित आसन, प्राणायाम, ध्यान प्रार्थना एवं शांति पाठ सहित संस्थान का उद्देश्य, गतिविधि, नियमित योग के लाभ बताए गए।उपस्थिति साधक साधिकाओं, क्षेत्रीय मंत्रियों, केंद्र प्रमुखों, उप केन्द्र प्रमुखों सहित नये शिविरार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित कर व प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top