डॉ0 अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन हेतु रूप रेखा तय

लखीमपुर खीरी , 53

लखीमपुर-खीरी।
भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव राम जी अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती  की पूर्व संध्या पर भव्य और यादगार मायेगा। इसके लिए डॉक्टर रामनरेश जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर तैयारी पर चर्चा कर संपूर्ण रूप रेखा सुनिश्चित कर ली है।
कार्यक्रम संयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन लाल ने बताया 
बाबा साहेब डॉ भीम राव राम जी अंबेडकर की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल 2026 को  4 बजे से कचेहरी रोड स्थित जिला पंचायत सभागार में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि रमेश जी क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि 
डॉक्टर सौरभ मालवीय प्रदेश महामंत्री विद्या भारती लखनऊ, और अध्यक्षता नरेंद्र सिंह क्षेत्र सामाजिक समरसता संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र करेंगे।
समारोह का संचालन राममोहन गुप्त करेंगे।
कार्यक्रम आयोजन समिति की सह संयोजिका मयूरी नागर ने बताया बाबा साहेब के जन्म से लेकर, उनके शैक्षिक जीवन संघर्ष पर व्याख्यान होंगे।
सह संयोजक गंगा राम एडवोकेट ने कहा कि इस आयोजन में विशेषकर बाबा साहेब के अनुयायियों/ वंचित जातियों की विशेष धरोहर और विभिन्न क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाली प्रतिभाओं में चिकित्सा क्षेत्र के डॉक्टर दिनेश भास्कर, डाक्टर राजेश गौतम, शिक्षा क्षेत्र से परिक्रमा प्रसाद प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षिका उर्मिला देवी, क्षमा टंडन, धार्मिक क्षेत्र से महंत रवि बालगुहेर, साहित्यकार सुरेश सौरभ, कवि श्याम किशोर बेचैन, समाजसेवी जसपाल पाली, गायन क्षेत्र से योनित पुरी, रोशनी, प्रियांशी, को सम्मानित किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में डॉक्टर राम नरेश, कार्यक्रम का संयोजक चंदन लाल वाल्मीकि, सह संयोजक राम मोहन गुप्त, गंगा राम जी एडवोकेट, मयूरी नागर, पूजा चौहान, रश्मि महेन्द्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top