ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी की ज़रीना बेगम बनी जिलाध्यक्ष
लखीमपुर खीरी Apr 12, 2026 at 06:47 PM , 33पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी व खुशी का इजहार किया
लखीमपुर खीरी। रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद जी ने संगठन विस्तार करते हुए, जरीना बेगम को जिला लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस संबंध में जारी प्रेस ज्ञाप के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने जरीना बेगम की सक्रियता और संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए, उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद जी ने कहा, कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं को जिम्मेदारियां दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया, कि जरीना बेगम अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगीं।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जरीना बेगम ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगीं, तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का सतत प्रयास भी करेंगीं।
इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, और इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।































Comments