पीहू पैंथर्स ने एडन क्रिकेट अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह,
लखीमपुर खीरी Apr 12, 2026 at 06:45 PM , 33लखीमपुर खीरी- रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीहू पैंथर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 158 रन बनाए, श्रेष्ठ प्रताप ने 33 गेंद में 59 रन और शशि प्रकाश ने 27 गेंद में 27 रन की पारी खेली, गेंदबाजी में पवन ने चार विकेट जबकि आयुष्मान और आमिर ने दो-दो विकेट लिए, जवाब में एडन क्रिकेट अकादमी की टीम 15.1 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई, आयुष्मान ने 20 गेंद में 31 रन और सर्वजीत ने 19 गेंद में 23 रन बनाए, पीहू पैंथर्स की ओर से तनु ने चार और श्रेष्ठ ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई
वहीं सातवें मैच में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने मस्कुलर फिटनेस को हराया, मस्कुलर फिटनेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 111 रन बनाए, अक्षत मिश्रा ने 27 गेंद में 26 रन और कृष्णा ने 30 गेंद में 18 रन बनाए, गेंदबाजी में धर्म ने दो विकेट जबकि विपिन और उत्कर्ष ने एक-एक विकेट लिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्रिकेट अकादमी ने 10.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया, अधिक ने 37 गेंद में 54 रन और अभिषेक ने 22 गेंद में 27 रन बनाए, गेंदबाजी में अक्षत मिश्रा को एक विकेट मिला, मैच के दौरान श्याम मोहन श्रीवास्तव, मनीष बंसल, आदर्श पांडे, उत्कर्ष अवस्थी और पियूष अवस्थी मौजूद रहे































Comments