पथ संचालन कर वसुधैव कुटुंबकम का जय घोष किया
लखीमपुर खीरी Apr 12, 2026 at 06:43 PM , 31मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संघ के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर पथ संचलन करते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लेते हुए पथ संचलन किया गया है। संचालन लखन ने किया है।
आयोजित कार्यक्रम को महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया नगर के प्रमुख मार्गों पर पथ संचालन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बैठक को सीतापुर के विभाग प्रचारक अभिषेक ने अपने उद्बोधन में डॉ भीमराव अंबेडकर और केशव राम बलिराम हेडगेवार को महान सपूत बताया जिला संघ चालक अमित भसीन ने वसुधैव कुटुंबकम और धर्मो रक्षति रक्षिता का विचार बताया जिला प्रचारक विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा जिन्होंने राष्ट्र के सामाजिक मूल्यों को एक सूत्र में पिरोकर हिंदू एकता, समरसता, संस्कार, संस्कृति और कर्तव्य बोध में जीने का मंत्र दिया है। आयोजन में शोभित, शिव प्रकाश, विनोद, रणधीर, पवन, धर्मेंद्र समेत तमाम संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।































Comments