हाई टेंशन लाइन के संपर्क में बंदर आने से लगी आग फसल और अवशेष जलकर राख
लखीमपुर खीरी Apr 12, 2026 at 06:40 PM , 27मोहम्मदी खीरी।
रेहरिया क्षेत्र के गांव छेंडीपुर एक किसान के खेत के ऊपर निकली हाई टेंशन लाइन के संपर्क में बंदर के आ जाने से तेज धमाके के साथ निकली चिंगारी गेहूं की फसल के ऊपर गिरने से आग लग गई जिससे किसान का 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
जानकारी अनुसार किसान युसूफ गाजी के खेत के ऊपर से 33 हजार केवीए की लाइन जा रही थी जिस पर अचानक बंदर के संपर्क हो जाने पर तेज धमाके के साथ गेहूं की फसल में आग लग गई तेज हवाओं के झोंके ने पल झपकते ही खड़ी फसल को अपने आगोश में ले लिया सूचना पर चौकी पुलिस सिपाही करनवीर, अभिषेक कुमार, उमेश मिश्रा और शशि कपूर आदि ने गांव से सभी लोगों को आग बुझाने को लेकर मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी आग की भयानक लपटो से किसान के गेहूं की फसल और पशुओं के चार के लिए खड़े अवशेषों को जल जाने से आर्थिक नुकसान के साथ पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है।































Comments