खनन को लेकर हुई कार्यवाही

लखीमपुर खीरी , 49

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा लगातार खनन करने की जानकारी पर गुरुवार रात लगभग 9 बजें खनन में लिप्त दो वाहनों को पकड़ कर कोतवाली परिसर में खड़ा किया गया पुलिस को मौके पर वाहनों व खनन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज न होने के चलते सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर चार में काफी दिनों से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन करने की सूचना मुखबिर खास से मिल रही थी।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने गुरुवार रात लगभग 9 बजें अवैध मिट्टी खनन में लिप्त दो स्वराज 735 ट्रैक्टर ट्रालियों को मौका ए वारदात पर पकड़कर खनन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे।लेकिन माफियाओं के पास खनन के साथ वाहनों के आवश्यक प्रपत्र न होने के चलते दोनों वाहनों को मय मिट्टी सीज करते हुए दाखिल कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मिट्टी व बालू खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Comments

Back to Top