रमियाबेहड़ क्षेत्र में खरीद केंद्र चालू करने की क्षेत्रीय किसानों की मांग
लखीमपुर खीरी Apr 10, 2026 at 07:40 PM , 36(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र के रमियाबेहड़ इलाके में जिला मुख्यालय से जारी सूची में एक भी गेंहू खरीद नहीं मिला।क्षेत्र में एक भी सरकारी गेहूं खरीद केंद्र न होने के चलते किसानों को अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को विवश होकर भटकना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय किसानों का आरोप है कि गेहूं खरीद का समय शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं,लेकिन संबंधित जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरन किसान अपनी उपज को औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचने को विवश हैं।
स्थानीय किसानों का कहना है कि प्रति वर्ष क्षेत्र में खरीद केंद्र खोले जाते थे, लेकिन इस बार अब तक कोई केंद्र शुरू नहीं हुआ। इससे छोटे और सीमांत किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें अपनी उपज दूसरे क्षेत्रों के केंद्रों तक ले जाने में अतिरिक्त खर्च और समय लग रहा है।
किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके।































Comments