भीषण आग में कई बकरियां सहित गृहस्थी जलकर हुई खाक
लखीमपुर खीरी Apr 10, 2026 at 07:45 PM , 40धौरहरा खीरी। तहसील धौरहरा के ग्राम रसूलपुर में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय लगी भीषण आग से घर में मौजूद ग्रहस्थी जल कर खाक हो गई और तो और अग्निकांड में 8 बकरियां जिंदा जलने के साथ घर में मौजूद करीब 25 हजार रुपये नगदी जली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील धौरहरा के ग्राम पंचायत रसूलपुर निवासी करामत अली के घर खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग से घर में मौजूद फसल सरसों,गेहूं, चावल,कपड़ा,8 बकरिया चारपाई सहित घर में मौजूद 25 हजार की नगदी सहित जलकर राख हो गई। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मच गई,जबकि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक गरीब परिवार का सब कुछ बर्बाद हो गया।































Comments