नदी में मिला अज्ञात युवक का शव वनकर्मियों ने पानी में उतराते हुए देखा, पुलिस पहचान कराने में जुटी
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2026 at 06:55 PM , 29निघासन खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में सुहेली बैराज के पास सुहेली नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गश्त पर निकले वन कर्मियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार, मुझगई वन रेंज के वाचर बीती रात जंगल में गश्त कर रहे थे। सुहेली नदी के पास पहुंचने पर उन्होंने पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। वन कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सिंगाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मौत डूबने से हुई प्रतीत होती है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।































Comments