पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप पीड़िता ने मौलाना इरफान के खिलाफ कार्रवाई को कहा तो दरोगा सरवन ने कहा जाओ उसके गोली मार दो
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2026 at 06:53 PM , 30पुत्री के वैवाहिक जीवन में ज़हर घोला शारीरिक संबंध बना पैदा किया बच्चा
पहले अपनाने बाद में चाल पर चाल चलता रहा मौलाना इरफान
(शाजिफ हुसैन)
लखीमपुर-खीरी। डेढ़ माह से पग़ायब पुत्री और नाती के सकुशल बरामदगी के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर फूल बहेड की रहने वाली पीड़िता वारिसा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया है की उसकी बड़ी पुत्री राबिया खातून को बसहा माफी थाना फूलबेहड़ में रह रही बड़ी बहन का शादी शुदा पुत्र मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना इरफान जो तंत्र मंत्र करने वाले से पीड़िता के घर आना जाना था मौलाना इरफान ने की पुत्री को अपने प्रेम जाल में फसा लिया शादी शुदा होने के कारण पीड़िता ने काफी विरोध किया और गांव परिवार में बदनामी के डर से पुत्री राबिया खातून का विवाह 23.जुलाई.2023 में माजिद पुत्र खलील ग्राम व थाना मैलानी खीरी से कर दिया। शादी में गए मौलाना इरफान ने पीड़िता के दामाद से अपने प्रेम संबंधों की बात कही जिस कारण पीड़िता के दामाद ने पीड़िता की पुत्री से न शारिरिक संबंध बनाए और रखने से साफ मना कर दिया और दामाद बाहर चला गया सात माह रहने के बाद पुत्री 10.फरवरी.2024 को घर आई 11.फरवरी.2024 को इरफान पीड़िता के घर आकर बोला मैं दुआ ताबिज से सब ठीक कर दूंगा कहकर अपने गांव बसहा माफी थाना फूलबहेड़ जिला खीरी ले गया।जहां पुत्री से मौलाना इरफान ने शारिरिक सम्बन्ध बना जिसमें वहां मौजूद इरफान के ताऊ के पुत्र अजीजुर्रहमान ने डरा धमकाकर
दोनों द्वारा घर छोड़ गया। पीड़िता को पुत्री ने सारी बात बताई भयभीत पीड़िता ने पुत्री को उसके ससुराल भेज दिया पीड़िता का मासिक धर्म रूकने से पता चला की पीड़िता की पुत्री गर्भवती हो गई जिसकी जानकारी होने पर दामाद ने पुत्री को रखने से इन्कार कर दिया की दामाद बोला जब मैंने इसे छुआ नहीं तो यह गर्भवती कैसे हुई जिसका बच्चा है उसी के पास जाओ पीड़िता ने पुत्री को घर लाकर इरफान से साथ रखने की बात कही इरफान दांव पर दांव चलता रहा 15. अक्टूबर .2024 को पुत्र को जन्म दिया पीड़िता की पुत्री ने इरफान के साथ शादी करने के लिए पुलिस में शिकायत की परंतु पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की अपने को फंसता देख पुलिस को मोटी रकम देकर पुलिस के कहने पर मौलाना इरफान ने 17 मई.2024 को न्यायालय श्रीमान सिविल जज ( जू0डि0) यहा केस डाल कर मामले को पुलिस से हटा लिया उसके बाद इरफान मौलाना अपने षड्यंत्र में कामयाब हो गया पुत्री थाना फूलबहेड़ जाती तो पुलिस कहती हम इसमें हम कुछ नहीं कर सकते मजबूर पीड़िता ने दिनांक 18. जून.2024 को एफआईआर दर्ज कराने हेतु न्यायालय में 156/3 डाला अपने को फंसता देख विपक्षी आए दिन इरफान ताऊ के पुत्र अजीजुर्रहमान के साथ प्राणघातक हमले डराने धमकाने का काम करता रहा पीड़िता ने विपक्षी इरफान से शादी न करने पर पुत्र सहित आत्महत्या कर लेने की बात कही थी उसके बाद 27.जनवरी.2026 को पीड़िता की पुत्री नाती के साथ फूलबहेड़ सीएचसी दवा लेने गयी थी वहीं से विपक्षी पीड़िता की पुत्री व नाती को सलीम अहमद पुत्र शहाबुद्दीन निवासी रमिया बहेड़ तहसील धौरहरा थाना पढ़ुआ जनपद खीरी गया जिसकी शिकायत करने पर फूलबहेड़ पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध एफआईआर न लिखकर विपक्षियों से मोटी रकम लेकर दिनांक 09.फरवरी.2026 को गुमशुदगी डीजी नंबर 026/2026 दर्ज की पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है नामजद आरोपी इरफान मौलाना के विरुद्ध एफआईआर न दर्ज करने की वजह से विपक्षी षड्यंत्र पर षड्यंत्र रच रहा है। शादी शुदा होकर पुत्री की शादी शुदा के जीवन के साथ खिलवाड़ किया पति ने छोड़ दिया प्रेमी से हैवान बना इरफान जिसने शारिरिक संबंध बना कर नाजायज बच्चा पैदा किया बचने के लिए न्यायालय में केस डाला उसके बाद नामजद एफआईआर न लिखकर गुमशुदगी दर्ज कर विपक्षी को पुलिस ने बचा लिया रोने गिड़गिड़ाने के बाद दरोगा सरवन ने कहा जाओ इरफान को गोली मार दो। महोदय पुलिस हर मोड़ पर मौलाना इरफान को बचाती रही पीड़िता काफी दहशत के साए में जी रही है पुत्री कहा है कैसी है किस हाल में है क्या खा रही बहुत परेशान है पीड़िता चाहती है
की पुत्री कहा है जिंदा है विपक्षियों ने हत्या कर दी अगर जिंदा है तो इरफान पुत्री से शादी कर नाती को अपनाएं कम से कम सच्चाई तो सामने आ जाए अगर मौलाना इरफान पुत्री की हत्या करा चुका या जिंदा रहने पर पुत्री को अपनाता नहीं तो पीड़िता मौलाना इरफान को उसके किए की सजा जरूर दिलाएगी चाहे पीड़िता की जान चली जाए।































Comments