संचारी रोग व उनकी रोकथाम के लिये दिये गये सुझाव
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2026 at 06:48 PM , 25गोला गोकर्णनाथ खीरी।
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में उप प्रधानाचार्य लखपति भारती की अध्यक्षता में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का कार्यक्रम प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रसायन विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा ने क्लोरीनेशन पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जब पानी में सोडियम हाइपोक्लोराइट या क्लोरीन गोलियों (0.2-2 mg/L) मिलाकर हानिकारक कीटाणुओं, बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करने की एक प्रभावी प्रक्रिया है। यह जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए पानी को कीटाणुरहित और सुरक्षित बनाता है, पेयजल को उवालना, साबुन से हाथ धोना, शौचालयों का प्रयोग आदि के फायदे को विस्तार से चर्चा की साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में गमलों आदि में जमा जल को साफ कराया गया, तथा श्रमदान के माध्यम से परिसर की साफ सफाई कराई गई कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ओमप्रकाश एस के वर्मा अरविंद यादव संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।































Comments