रितिक गुप्ता के भजनों पर जमकर झूमें श्याम दीवाने भक्तिमय हुआ ऐतिहासिक मेला चैती का मंच
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2026 at 06:46 PM , 28गोला गोकर्णनाथ खीरी। मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर हुए खाटू श्याम संकीर्तन में कलाकारों ने दर्शकों को भक्ति रस में डुबो दिया।
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2026 के बारहवें दिन सांस्कृितक मंच पर खाटू श्याम संकीर्तन के मुख्य अतिथि श्रीबालाजी धाम खुटार के संत नंदन जी महराज, कार्यक्रम अध्यक्ष गोला गौरव सुरेश शुक्ल संदेश, विशिष्ट अतिथि एमडी जीडी गोयनका अतुल अग्रवाल, समाजसेवी श्रवण महेश्वरी, राइसमिलर घनश्याम अग्रवाल, श्रीश्याम दिवाने सेवा समिति अध्यक्ष दीपक राजपूत और टीम,सहयोगी श्रीबालाजी धाम शितेश तिवारी ,श्री खाटूश्याम परिवार सेवा समिति अध्यक्ष सुधीर गुप्ता और टीम ,श्रीश्याम दिवाने युवा समिति अध्यक्ष प्रियंकल जलोटा और टीम, श्रीश्याम परिवार सेवा समिति छोटी काशी अध्यक्ष विशाल गुप्ता और टीम, समाजसेवी सरोज मिश्रा, व्यापारी सुशील पाण्डेय, रोटरी क्लब अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता रामजी, रोटरी क्लब सचिव अनुराधा पुरवार, एमडी चिल्ड्रन एकेडमी सतीश गुप्ता, मां कात्यायनी सेवा समिति अध्यक्ष रामदेव शास्त्री, भजन गायक बद्री प्रसाद श्रीवास्तव एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया ।
मुख्य अतिथि श्रीबालाजी धाम खुटार के संत नंदन जी महराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा ," मेला चैती के मंच पर भजन,संकीर्तन हो रहा है इसका तात्पर्य है कि अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू धर्मनिष्ठ है।
कार्यक्रम अध्यक्ष गोला गौरव सुरेश शुक्ल संदेश ने कहा ," ऐतिहासिक मेला चैती अपने 121 वें वर्ष में नया इतिहास रच रहा है,
सा रे गा मा पा रनर अप लिटिल चैम्पस सिंगर रितिक गुप्ता ने स
राधा नाम संकीर्तन से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गाया
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए
काली कमली वाला मेरा यार है।
वृन्दावन जाऊंगी सखी री...
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में
मुझे ला दो भजन वाली वहीं माला
नैनन में श्याम समायग्यों मोहे प्रेम का रंग चढ़ाएग्यों
बजरंग बली का क्या कहना
बांस की बांसुरिया पे धणी इतरावे
आज ब्रज में होली रे रसिया।
म्यूजीसियन कश्यप् ब्रदर्स म्यूजशियन कानपुर के कुश कश्यप ने कीबोर्ड, गोपाल कश्यप ने आक्टो पैड, सचिन ने ढोलक, हर्षवर्धन ने तबला, यश ने ढोल पंजाबी पर साथ दिया।
बाक्स-
10 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय संगीत एवं स्कूली बच्चों का कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से।































Comments