देशी शराब दुकानों का आवंटन कलेक्ट्रेट में ई-लॉटरी से संपन्न
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2026 at 06:45 PM , 28लखीमपुर खीरी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में 35 देसी शराब की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया सुबह करीब 11 बजे एडिशनल एसपी पूर्वी पवन गौतम, एडीएम न्यायिक और जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।एडिशनल एसपी पवन गौतम ने बताया कि आवंटन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए ई-लॉटरी के माध्यम से संपन्न की गई।जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार, इन 35 दुकानों के लिए कुल 925 आवेदन प्राप्त हुए थे। लॉटरी के जरिए आवेदकों का चयन किया गया।
पूरी आवंटन प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।































Comments