भाजपा जिला कार्यकारिणी की पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक

लखीमपुर खीरी , 31

लखीमपुर खीरी। भाजपा जिला कार्यकारिणी की पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई बैठक पार्टी द्वारा जिले में चलाए जा रहे हो कार्यक्रमों एवं अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी के अलावा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब के जन्म दिवस को, समारोह पूर्वक तथा बाबा साहब के जन्म दिवस को सामाजिक समरसता दिवस दिवस के रूप में भाजपाई मनाएंगे इस अवसर पर पूरे जिले में बाबा साहेब की मूर्तियों पर माल्यार्पण के अलावा विचार संगोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा की पार्टी द्वारा दिए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में आप अपनी पुरी सहभागिता से कार्यक्रम एवं अभियान को सफल बनाएंगे ऐसी अपेक्षा के साथ उन्होंने कहा की बाबा साहब का जितना मान सम्मान प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी एवं भाजपा करती है उतना अन्य विपक्षी दल नहीं करते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अंबेडकर के पवित्र पांच स्थल को पंच तीर्थ के रूप में न केवल  विकास किया व उन्हें पंच तीर्थ का दर्जा भी दिया भाजपा अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के तहत ही देश का विकास एवं सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से महामंत्री अनुराग मिश्रा ने विषय परिवर्तन करते हुए कहा की अंबेडकर भारत के महान सपूत उनके जन्म दिवस को प्रत्येक भारतीयों को मनाना चाहिए क्योंकि वह भारतीय समाज के  जननायक थे  उन्होंने जिला बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की पूरी जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राम जी मौर्य ने बताया कि जिले की 18 मंडलों में प्रशिक्षण अभियान के कार्यक्रम पूरे हो गए हैं तथा 15 मंडलों के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान को पूरा करना है इसके लिए पूरी योजना रचना तैयार है पार्टी के  स्थापना दिवस के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आशू मिश्रा ने बैठक में विस्तार से से बताते हुए कहा कि पूरे जिले में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में खीरी जिला अब्बल साबित हुआ है  समरसता दिवस के कार्यक्रम के  शह संयोजक गंगाराम राजपूत ने कहा की डॉक्टर बाबा साहब का सम्मान केवल बीजेपी करती है बाकी दल मात्र दिखावा करते हैं उन्होंने कहा कि अंबेडकर को भारत रत्न देने के साथ ही संविधान के प्रति निष्ठा निष्ठा व्यक्त करने का कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही करती है कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा 13 अप्रैल को बाबा साहेब की मूर्तियों की स्वच्छता के साथ ही साथ शाम को दीप प्रज्वलन एवं 14 अप्रैल को उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पण करने का कार्य पार्टी जन करेंगे महामंत्री राजेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा पार्टी द्वारा 7 से 12 अप्रैल तक चलाए जा रहे ग्राम बस्ती अभियान को पूरी समर्पण के साथ पूरा करना है हरिजन छात्रावास में जाकर बाबा साहब के विचारों को बताने के अलावा सरकार द्वारा हरि दलित प्रमुख उत्थान के लिए किए गए कार्यों के विषय में भी अपने विचार रखना है बैठक सदर विधायक योगेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला पवन गुप्ता दिव्या सिंह विश्वनाथ सिंह अमित वर्मा महेंद्र बाजपेई के अलावा गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू जितेन साहनी श्रीमती किरण अग्रवाल संतोष कुमारी रश्मि गुप्ता संगीता पुरी राजीव भार्गव जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा राजीव मिश्रा अंकित अवस्थी ऋषभ पांडे शौर्य सक्सेना जितेंद्र साहनी तथा नगर अध्यक्ष देवड़ा चढ़ा तथा गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष एवं सभी मंडल के अध्यक्षों ने भाग लिया

Related Articles

Comments

Back to Top