गंभीर घायल अधिवक्ता की इलाज के दौरान की मौत साथी वकीलों में शोक की लहर

लखीमपुर खीरी , 28

निघासन खीरी। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता आनन्द कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर से साथी अधिवक्ताओं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खैरहनी गांव निवासी अधिवक्ता आनन्द कुमार (30)  मार्च की शाम तहसील से घर लौट रहे थे। पलिया-निघासन मार्ग पर गांव के पास मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी निघासन से  फिर जिला अस्पताल लखीमपुर और बाद में लखनऊ रेफर किया गया था।
लखनऊ के आईकन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, जहां वह कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे और होश में नहीं आए। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पीछे पत्नी सहित दो लड़की हे इससे पहले पिता का एक्सिडेंट हो गया था उनका भी इलाज काफी समय तक चलता दोनों पैरों में गंभीर चोट की वजह से दोनों पैर कट गए थे आज परिवार पर जवान बेटे की मौत पर पूरा परिवार दुख का पहाड़ टूट गया 
घटना के बाद से ही पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। अधिवक्ता की मौत की खबर मिलते ही निघासन तहसील परिसर में शोक का माहौल छा गया। साथी अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से आरोपी चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top