डॉक्टर अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजन को सफल बनाने के लिय तैयारियां जोरों पर
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2026 at 06:35 PM , 32लखीमपुर-खीरी।सामाजिक समरसता मंच, इस बार भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव राम जी अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती भव्य और यादगार मायेगा।
बाबा साहेब डॉ भीम राव राम जी अंबेडकर की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल 2026 को 4 बजे से कचेहरी रोड स्थित जिला पंचायत सभागार में एक सभा का आयोजन करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश जी क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि
डॉक्टर सौरभ मालवीय प्रदेश महामंत्री विद्या भारती लखनऊ, अध्यक्षता नरेंद्र सिंह क्षेत्र सामाजिक समरसता संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र होंगे।
सभा में बाबा साहेब के जन्म से लेकर, उनके शैक्षिक जीवन संघर्ष पर व्याख्यान होंगे।
आयोजन में विशेषकर बाबा साहेब के अनुयायियों/ वंचित जातियों की विशेष धरोहर और प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम का संयोजक चंदन लाल वाल्मीकि को बनाया, सह संयोजक राम मोहन गुप्त, किशोरी लाल भारती, गंगा राम जी एडवोकेट, मयूरी नागर, पूजा चौहान, को बनाया गया है।
तैयारी बैठक में डॉक्टर राम नरेश तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में चन्दन लाल वाल्मीकि, राम मोहन गुप्त, दीपक पुरी, रामू स्वदेशी, रश्मि महेन्द्रा, मयूरी नागर, पूजा चौहान,रमेश, डॉक्टर विजय यादव, की विशेष उपस्थिति रही।































Comments