*गोसाईंगंज में 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील*
अन्य खबरे Apr 25, 2026 at 10:57 AM , 19लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, गोमती नगर, चिनहट, बी0बी0डी0 व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि महेन्द्र शुक्ला व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-लक्ष्मनपुरवा व दुलारमऊ में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह दुर्गेश सोनी व अन्य द्वारा सुलतानपुर रोड स्थित ग्राम-बक्कास में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा गोमती नगर, चिनहट, बी0बी0डी0 व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रहलाद सिंह, विकास सिंह, डाॅ. विक्रांत सिंह, रईस हैदर, मोहम्मद इरफान व अन्य द्वारा किये जा रहे 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।



























Comments