लोकसभा में बिल पास न होने पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- सत्ता बचाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रही सरकार

जनपत की खबर , 81

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi Vadra ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ, वह लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की एकता की बड़ी जीत है।
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार संघीय ढांचे को कमजोर करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन विपक्ष ने एकजुट होकर इसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर हार साफ दिखाई दे रही थी।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को ऐसा झटका लगा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार किसी भी तरह सत्ता में बने रहने के लिए रणनीति बना रही है और महिलाओं के मुद्दों का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार की सोच यह थी कि यदि बिल पास हो जाता तो वह इसका श्रेय लेकर राजनीतिक फायदा उठाती, और यदि पास नहीं होता तो विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताकर खुद को महिलाओं का हितैषी साबित करने का प्रयास करती।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई सिर्फ नारों से नहीं, बल्कि वास्तविक नीतियों और ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति से जीती जा सकती है। कांग्रेस सांसद के इस बयान के बाद महिला आरक्षण और राजनीतिक रणनीति को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top