राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान कार्यक्रम के तहत छात्रों का शैक्षिक भ्रमण, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू हुए 100 विद्यार्थी

जनपत की खबर , 75

लखनऊ। राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र जोन एक, जोन दो एवं जोन तीन के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला का भ्रमण कराया गया। इस शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी जोन तीन श्री प्रमेंद्र शुक्ला तथा खंड शिक्षा अधिकारी जोन एक डॉ. पूनम मिश्रा ने किया।
नक्षत्रशाला भ्रमण के दौरान लगभग 100 छात्रों ने अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया को नजदीक से समझा। बच्चों ने सौरमंडल, ग्रह-नक्षत्र, उपग्रहों, तारों की संरचना एवं खगोलीय घटनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विशेषज्ञों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक मॉडलों ने छात्रों की जिज्ञासा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर कई विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री अनिल कुमार (सहायक अध्यापक, बेसिक विद्यालय तोंदेखेड़ा), श्री राकेश कुमार पाण्डेय (सहायक अध्यापक, बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा), श्रीमती अरुणा विश्वकर्मा (सहायक अध्यापक, बेसिक विद्यालय अमौसी), श्रीमती रचना वर्मा (सहायक अध्यापक, बेसिक विद्यालय बरिगवां) तथा श्रीमती सुषमा सिंह (सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलमबाग) शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त जोन तीन से अर्चना मिश्रा, उत्कर्ष पाण्डेय, इंदू प्रकाश, राजू सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें विज्ञान के प्रति रुचि एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top