यूपी STF को बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी अंतरराज्यीय शराब तस्कर नवदीप सिंह गिरफ्तार

अन्य खबरे , 109

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के सरगना एवं जनपद प्रयागराज से वांछित एक लाख रुपये के इनामी अभियुक्त नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह मूल रूप से मोहाली, पंजाब का निवासी है। STF की टीम ने उसे पंजाब के जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के थाना जिरखपुर क्षेत्र अंतर्गत सिटी एन्क्लेव स्थित एक निर्माणाधीन मकान (मकान संख्या–02) से गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त था और उसकी तलाश कई दिनों से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित जनपद पुलिस को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई को यूपी STF की एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top