सावन साहिल फाउंडेशन : गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाने की सराहनीय पहल
अन्य खबरे Jan 03, 2026 at 05:32 PM , 155प्रतापगढ़। एक पखवारे से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते लोगों का आम जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं गरीबों एवं असहायों के लिए कड़ाके की ठंड जान लेवा साबित हो रही है। ऐसे में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सावन साहिल फाउंडेशन ने घर घर जाकर गरीबों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करने का कार्य तेज कर दिया है। सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील कुमार सिंह गहलौत ने गरीबों को कंबल वितरण का कार्य खुद एवं अपने सहयोगियों के साथ किया। कम्बल पाकर गरीबों की दुआओं के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। ट्रस्ट के संरक्षक विजय बहादुर सिंह सोलंकी प्रबंधक नन्द लाल सिंह सोलंकी पब्लिक स्कूल राम राम चौराहा गायघाट प्रतापगढ़ ने कहा कि सावन साहिल फाउंडेशन की सराहनीय मुहिम में हम कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए कटिबद्ध है। मेरा स्नेह और सहयोग सर्वदा सावन साहिल फाउंडेशन के साथ है। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ से प्रकाशित सावन साहिल हिन्दी दैनिक एवं समाचार पत्रिका के संपादक व सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील कुमार सिंह गहलौत ने कहा कि ट्रस्ट ग़रीबों, असहायों के सर्वदा साथ है। हर स्वयंसेवी संस्था गरीबों की खुशहाली के लिए सार्थक प्रयास कर उनके दुखों में शामिल होने का प्रयास करना चाहिए। उनकी खुशहाली से जहां उनके परिवार में प्रसन्नता की प्राप्ति होती है वही संस्था का भी उत्तरोत्तर विकास होता रहता है। सावन साहिल फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर साहिल सिंह ने कहा कि अपने आखिरी सांस तक जरूरतमंदों, गरीबों एवं पीड़ितों की सेवा करता रहूंगा। कहा कि गरीबों की सेवा से तन और मन को जो सुकून मिलता है वह किसी अन्य परोपकार के कार्य में नहीं मिलता है। इस सुकून की प्राप्ति के लिए मै अपने दायित्व का मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करता रहूंगा।



























Comments