लखनऊ की वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, काकोरी और गोसाईगंज के खिलाड़ियों का दबदबा

जनपत की खबर , 136

लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही परिषदीय विद्यालयों की जनपदीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर मैदान में रोमांच भर दिया। विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में काकोरी और गोसाईगंज ब्लॉक के प्रतिभागियों का विशेष वर्चस्व देखने को मिला।


---

व्यक्तिगत स्पर्धाओं के प्रमुख परिणाम

दौड़ प्रतियोगिताएं:

50 मीटर दौड़:

बालक वर्ग: काकोरी के निहाल प्रथम

बालिका वर्ग: काकोरी की रागिनी विजेता


600 मीटर (बालक वर्ग): काकोरी ब्लॉक के तैयब ने बाजी मारी

400 मीटर एवं 200 मीटर (बालक वर्ग): गोसाईगंज के अर्पित ने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पर कब्जा किया

100 मीटर (बालक वर्ग): मोहनलालगंज के राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया


लंबी कूद:

बालक वर्ग: मोहनलालगंज के राज

बालिका वर्ग: शगुन विजेता


शतरंज:

बालक वर्ग: मलिहाबाद के उत्कर्ष

बालिका वर्ग: गोसाईगंज की वर्षा


चक्का फेंक:

बालक वर्ग: काकोरी के उजैर

बालिका वर्ग: गोसाईगंज की वैष्णवी गुप्ता


गोला फेंक:

बालक वर्ग: काकोरी ब्लॉक के दिव्यांशु

बालिका वर्ग: गोसाईगंज की दीपिका

 

---

टीम स्पर्धाएं

खो-खो:

बालक वर्ग: काकोरी की टीम विजेता

बालिका वर्ग: मोहनलालगंज टीम ने खिताब जीता


कबड्डी (बालिका वर्ग): काकोरी ने नगर क्षेत्र को हराकर चैंपियनशिप जीती

समूहगान: प्रा. वि. बेहटा, बीकेटी की टीम प्रथम रही

 

---

व्यक्तिगत चैंपियनशिप

प्राथमिक स्तर:

बालक वर्ग: काकोरी के निहाल

बालिका वर्ग: मोहनलालगंज की चांदनी


जूनियर स्तर:

बालिका वर्ग: शगुन

बालक वर्ग: गोसाईगंज के अर्पित और काकोरी के उजैर (संयुक्त विजेता)


सम्मान और प्रोत्साहन

मुख्य अतिथि उप-प्राचार्य, डायट लखनऊ, राम प्रवेश ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रतिभागिता और नियमित खेल अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी रामराज, बीईओ धर्मेंद्र सिंह कटियार, पद्मशेखर मौर्य, व्यायाम शिक्षक संजय पांडे, नीलम सिंह, लक्ष्मी सिंह, अर्चना, रेनू तथा शिक्षक संघ पदाधिकारियों—सुरेश जायसवाल, सुधांशु मोहन, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और यदुवेंद्र पांडे द्वारा भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों, व्यायाम शिक्षकों, खेल अनुदेशकों और बैंक ऑफ बड़ौदा को प्रतियोगिता में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top