रजनी खंड पावर हाउस में नए कार्यों के बाद पुराना माल गायब, सरकारी स्टोर में जमा न होने पर उठे सवाल

जनपत की खबर , 273

लखनऊ। रजनी खंड पावर हाउस में हाल ही में किए गए नए कार्यों के दौरान ट्रांसफार्मर से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए, लेकिन इन कार्यों के बाद निकले पुराने माल को न तो सरकारी स्टोर में जमा किया गया है और न ही पावर हाउस के स्थानीय स्टोर में रखा गया है। इस अनियमितता को लेकर विभाग के अंदर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिला संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा निविदा कर्मचारी संघ लखनऊ, श्री दिलीप शर्मा ने इस मामले में गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों से उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुराने माल का रिकॉर्ड और उसका सुरक्षित भंडारण विभागीय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इस तरह की लापरवाही किसी बड़े घोटाले की ओर भी इशारा कर सकती है।

उन्होंने अनुरोध किया है कि मामले की तत्काल जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे विभाग में पारदर्शिता व व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top