लखनऊ में रंग बिखेर रहा है 2025 हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव, 22 नवम्बर को हनी सिंह की धमाकेदार प्रस्तुति से बढ़ेगा क्रेज

जनपत की खबर , 307

लखनऊ।

लखनऊ के प्रतिष्ठित स्मृति उपवन में बहुप्रतीक्षित 2025 हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का भव्य शुभारम्भ 19 नवम्बर को हुआ। देश के अलग–अलग राज्यों से आए कारीगरों, हस्तशिल्पियों और कलाकारों ने अपने हुनर और परंपरागत कलाओं की शानदार प्रस्तुति से महोत्सव के पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया।

महोत्सव में सूती और रेशमी वस्त्रों से लेकर मिट्टी, लकड़ी, धातु, जूट, चमड़ा और बुने हुए हस्तशिल्प उत्पादों की सैकड़ों स्टॉलें लगाई गई हैं, जहाँ खरीददारों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। सांस्कृतिक मंच पर लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक कलाओं की झलक से पूरा परिसर उत्सवमय दिखाई दे रहा है।

इसी बीच महोत्सव की सबसे बड़ी आकर्षक घोषणा यह है कि 22 नवम्बर को प्रसिद्ध सिंगर हनी सिंह अपनी लाइव प्रस्तुति देने वाले हैं। आयोजकों के अनुसार, हनी सिंह के शो से महोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, और युवाओं में इसे लेकर खासा रोमांच देखा जा रहा है।

हस्तशिल्प, संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा संगम बन चुका यह महोत्सव लखनऊ में एक बार फिर बड़ा आकर्षण बन गया है, जहाँ कला प्रेमियों से लेकर संगीत के दीवानों तक सभी के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है।

Related Articles

Comments

Back to Top