UP में बदला गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस का अवकाश, अब 25 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी
जनपत की खबर Nov 20, 2025 at 07:27 PM , 161उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव IAS मनीष चौहान ने आदेश जारी करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित कार्यकारी अवकाश की तारीख में बदलाव किया है।
पहले यह अवकाश 24 नवंबर 2025 तय किया गया था, लेकिन अब संशोधन के बाद इसे 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) कर दिया गया है। नया आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा।
इस परिवर्तन के बाद सभी शासकीय कार्यालय, संस्थान और संबंधित विभाग 25 नवंबर को बंद रहेंगे।































Comments