*विकासखंड बक्शी का तालाब में गणित ओलंपियाड का आयोजन*

जनपत की खबर , 277

लखनऊ।
विकासखंड बक्शी का तालाब में आज समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के चयनित छात्रों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र इटौंजा में गणित ओलंपियाड में हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का तालाब धर्मेंद्र कटियार ने बताया कक्षा 6 ,7 और 8 के विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि व बच्चों को अवसर उपलब्ध कराने हेतु राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के निर्देशों के क्रम में आज बीकेटी में गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम संयोजक ए आर पी गणित कुमकुम तिवारी ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय से दो-दो छात्रों ने ओलंपियाड में प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्रों में से प्रथम 10 उत्कृष्ट छात्रों का चयन कर जनपद स्तर पर डायट में होने वाली गणित ओलंपियाड में प्रतिभाग करने हेतु भेजा जाएगा। इस अवसर पर बीआरसी पर गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष इटौंजा नगर पंचायत अवधेश कुमार अवस्थी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में आयोजन में एआरपी अनुपम कुमार गुप्ता, क्षमा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव, राकेश कुमार बाजपेई,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top