नगर क्षेत्र जोन एक में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनी सिमरन वैश्य

राष्ट्रीय , 390

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के तहत, कक्षा 8 की मेधावी छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की कुर्सी संभालने का मौका दिया गया। यह पहल छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें प्रशासनिक प्रक्रिया को समझने में मदद करने के लिए शुरू की गई थी। इस पहल के तहत कई जिलों में छात्राओं ने विभिन्न अधिकारियों के पद संभाले इसी के तहत आज नगर क्षेत्र जोन एक में उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमबाग की कक्षा 8 की छात्रा सिमरन वैश्य को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनाया गया। उन्होंने वेतन और यू-डायस व नवीन नामांकन से जुड़े मामलों पर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
गौरतलब हो कि 20 सितम्बर को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शुरू हुए ’मिशन शक्ति’ विशेष अभियान के पांचवे चरण के क्रम में नवरात्रि के अवसर पर 10 दिवसीय अलग-अलग थीम पर आधारित विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कक्षा 8 की छात्रा सिमरन वैश्य को अपनी कुर्सी पर एक दिन का पदभार ग्रहण कराते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 पूनम मिश्रा ने कहा कि "मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है। ऐसे आयोजनों से समाज में एक नई सोच और ऊर्जा का संचार होता है। सभी को अपनी बेटियों की उड़ान को रोकना नहीं चाहिए उन्हें पढ़ने दें और आगे बढ़ने दें।

Related Articles

Comments

Back to Top