*आलमबाग क्षेत्र के प्राथमिक विधालय में सम्पन्न हुआ प्रेरणा ज्ञान उत्सव का कार्यक्रम ।*

अन्य खबरे , 431

अखिलेश दुबे
लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के बल्दी खेड़ा मे स्थित प्राथमिक विद्यालय मे प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम खण्ड शिक्षाधिकारी कमलेश सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मेंयर संयुक्ता भाटियाँ , विशिष्ट अतिथि डा बद्रीविशाल . उपस्थित रहे, । कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि मेयर संयुक्ता भाटियाँ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया। विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्यरुप से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को विद्यालय की शिक्षिका द्वारा सभी को प्रेरणा लक्ष्य और उद्देश्यों को याद कराया। इस अवसर पर प्रेरक बच्चो के मिशन प्रेरणा लक्ष्य पर आधारित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, विद्यालयों में जिन लोगो ने सहयोग और दान किया। उन सभो को मेयर व सचिव द्वारा सम्मानित किया गया, प्रेरक बालक एव बालिकाओ का सम्मान कुसुम रावत, रिचा गोड़, सुभाषनी रावत,  प्रमाण पत्र देकर किया गया। शिक्षको में राकेश कुमार पाण्डेय, विजय शंकर श्रीवास्तव, चन्द्रकान्त मिश्रा, सुनीता सिंह, मंजूबाला राय, हेमलता उपाध्याय, आरती सिंह, विमल सरोज, अंशूमाला, शमा बेगम,को  प्रेरक शिक्षक सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, अंत मे प्राथमिक विद्यालय  की प्रधानाध्यापिका द्वारा  सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विधालय के सभी शिक्षक प्रतिनिधि  शिक्षक, प्रधानाध्यापक , इंचार्ज अध्यापक , बच्चे, अभिभावक मौजूद रहे। अध्यापकों ने बताया कि सरकार द्वारा व समय-समय पर बच्चों की शिक्षा सम्बंधित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सहयोग राशि प्रदान करते रहते हैं मेयर द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में काया कल्प, मानव सम्पदा, लिंग संवेदीकरण, परिवर्तित कक्षा कक्ष आदि विषयों पर  चर्चा की गई। प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहयोग लिए मेयर ने बताया कि हमारे 110 वार्डों के पार्षद अपनी पार्षद निधि देकर विधालयों को कायाकल्प करेंगे। अंत मे मिशन प्रेरणा शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रेरक अभिभावक सम्मान दिए गए। शिक्षकों को प्रेरक बनाने कि इस शपथ में उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय क्रियान्वयन हेतु आश्वासन दिलाया।

Related Articles

Comments

Back to Top