उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के स्टेनोग्राफर्स संगठन को मिली मान्यता।

अन्य खबरे , 295

ए,के,दुबे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में तैनात स्टेनोग्राफर को शासन द्वारा संघ (संगठन)की मान्यता प्रदान की गयी है! विभाग के कर्मचारियों द्वारा वर्षों से चली आ रही मांग को आखिरकार मंजूरी प्रदान कर दी गयी है! इस संघ की मान्यता प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सेवा संघ की नियमावली  1979 के नियमों के अनुसार मान्यता प्रदान की गयी है! संगठन के अध्यक्ष अखिलेश पांडे , महामंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री रामबाबू , कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार , समेत विभाग के अन्य कर्मचारियों के लंबे संघर्ष  के बाद संगठन को मान्यता  प्राप्त हो सकी है! संगठन के महामंत्री अरुण यादव ने बताया की कर्मचारियों को संघ (संगठन) की मान्यता मिलने से विभाग के सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा! वही कर्मचारियों मे भी संघ को शासन द्वारा मान्यता मिलने की खुशी से झूम उठे!

Related Articles

Comments

Back to Top