राज्य ललित कला अकैडमी का समारोह

अन्य खबरे , 581

लखनऊ। राज्य ललित कला अकैडमी के बीते कलारंग उत्सव के दुर्लभ पलों को कलाप्रेमियों ने देखा। राज्य ललित कला अकैडमी की ओर से कलारंग उत्सव फोटो प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में राज्य ललित कला अकैडमी के पूर्व में हुए कलारंग उत्सव के दौरान खींचे गये फोटो प्रदर्शित हुए। इस अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित हुए। उनके बेस्ट फोटो ग्रॉफ्स की एग्जीबिशन लगाई गई। कलारंग फोटोग्रॉफी प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि जस्टिस देवी प्रसाद सिंह, अकैडमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र और सचिव डॉ यशवंत सिंह राठौर ने प्रतिभागी फोटा जर्नलिस्ट को सम्मानित किया।

इसके अलावा अकैडमी ने वरिष्ठ चित्रकार जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल की पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में उनकी लगभग 30 वॉश पेंटिंग प्रदर्शित कीं गईं। कलाकृतियां उनकी स्वरचित कविताओं पर आधारित थीं। कलाप्रेमियों ने उनकी रचनाओं और पेंटिंग की खूब सराहना की। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला शक्ति सम्मान से सम्मानित महिला दस महिला कलाकारों के कृतित्व-व्यक्तित्व पर आधारित कैटलॉग का विमोचन हुआ। कलारंग प्रदर्शनी 26 मार्च तक खुली रहेगी।

-    फोटो जर्नलिस्ट हुए पुरस्कृत

कलारंग फोटो प्रदर्शनी में फोटो जर्नलिस्ट तुषार चंद राय फर्स्ट, अशफाक अली को सेकेंड, रंगनाथ तिवारी थर्ड प्राइज, अदीब वॉल्टर को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अदीब वॉल्टर, अशफाक अली, आशुतोष यादव, ज्योति रतन, कुलदीप, प्रमोद कुमार शर्मा, आशुतोष यादव, रंगनाथ तिवारी, रैदास, तुषार चंद्र राय, सहित अन्य फोटो जर्नलिस्ट के फोटो प्रदर्शित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top