गाजीपुर में सर्राफा दुकान में लूट के दो घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

अन्य खबरे , 19

**गाजीपुर।** जिले में सरेशाम सर्राफा की बड़ी दुकान 'संगिनी' में असलहों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने लूट की घटना के महज दो घंटे के अंदर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।
 
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की पांच चेन, दो पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल किया गया चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक विनय सिंह के निर्देशन में एसओजी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
 
पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
**सर्राफा दुकान में हुई लूट के बाद महज दो घंटे के भीतर पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।**

Related Articles

Comments

Back to Top