सिपाही अमित शुक्ला पर हमले के मामले में दो और बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली

अन्य खबरे , 18

**वाराणसी।** सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों अंजनी झा और राजू तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने असलहे सामनेघाट इलाके में छिपाकर रखने की बात पुलिस को बताई।
 
पुलिस टीम जब दोनों आरोपियों को असलहों की बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची, तो वहां छिपाए गए असलहों से दोनों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गोली लग गई।
 
घटना के बाद पुलिस ने घायल अंजनी झा और राजू तिवारी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top