मिशन 2027: लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बड़ी बैठक शुरू, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

अन्य खबरे , 20

**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है।
 
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जीत का मंत्र दिए जाने के बाद आज की बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है।
 
बैठक की अध्यक्षता यूपी प्रभारी विनोद तावड़े कर रहे हैं। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।
 
बैठक में मिशन 2027 को लेकर संगठन की आगामी कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष चर्चा हो रही है। पार्टी का सबसे ज्यादा जोर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर रहेगा।
 
बताया जा रहा है कि कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा के आधार पर आगामी संगठनात्मक रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति बनाई जाएगी।
 
**यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अभी से संगठन को चुनावी मोड में लाना शुरू कर दिया है।**

Related Articles

Comments

Back to Top