निफ़ा के तत्वधान में शहीद दिवस के मौक़े पर ज़िला अस्पताल महोबा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

अन्य खबरे , 222

महोबा।

शहीदों को याद करते हुए शहीद दिवस के अवसर पर निफ़ा(नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आप आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस आरपी मिश्रा के द्वारा फ़ीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया।

'संवेदना' रक्तदान शिविर कार्यक्रम के दौरान ज़िला प्रभारी-उमाकान्त द्विवेदी ने बताया कि बुंदेलखंड में जागरूकता की कमी के चलते लोग रक्तदान से कतराते हैं। कई बार खून की कमी से मरीजों की मौत तक हो जाती है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश में निफ़ा की ओर से 131 कैम्पों का आयोजन किया गया है।  निफा एण्ड नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बुंदेलखंड प्रभारी ए के मिश्रा ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है रक्तदान करके आप और हम लोगों की जिंदगियां बचाते हैं। जैसे कि सभी जानते हैं रक्त को बनाया नहीं जा सकता है बल्कि इसकी पूर्ति केवल रक्तदान से ही संभव है । 

नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से महोबा ज़िला अस्पताल के ब्लड बैंक में समस्त पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा सहभागिता की गयी। रक्तदाताओं में नितेश यादव, राघवेंद्र सिंह, सोहित द्विवेदी, हरी सिंह, तौफ़ीक़ अली, आबिद सहित आठ लोगों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर नगरवासियों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top