एन०डी०आर०एफ० के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से आयी NDRF टीम ने TATA MOTORS LTD. और INDIA PESTICIDES LTD की इकाईयों का दौरा किया

जनपत की खबर , 179

लखनऊ 26 सितम्बर, 2024 (सूचना विभाग),     आज लखनऊ चिनहट इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित TATA MOTORS LTD. और INDIA PESTICIDES LTD.  इकाई में लखनऊ से आयी NDRF टीम ने भ्रमण कर आपातकालीन सम्बंधित उपायों की जानकारी ली I
     11 एन०डी०आर०एफ० के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से आयी NDRF टीम ने TATA MOTORS LTD. और INDIA PESTICIDES LTD  की इकाईयों का दौरा किया तथा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यूनिट के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की I इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य किसी घटना से उत्पन्न आपातकालीन स्थिति में सभी सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियों का तत्काल रेस्पोंसे करना तथा सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है l
        इस दौरे में एन0डी0आर0एफ0 टीम के उप कमान्डेंट श्री अनिल कुमार पाल टीम कमांडर निरीक्षक राम सिंह के साथ आठ सदस्यीय टीम तथा यूनिट के प्रमुख अधिकारी श्री श्री पवन DGM (टाटा मोटर्स लिमिटेड) और श्री वेदव्रत मेनेजर (INDIA PESTICIDES LTD.)  एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top