विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने विधायन समिति सहित अन्य समितियोंं का गठन किया है।
जनपत की खबर Sep 26, 2024 at 07:57 PM , 459लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्ष 2024 - 25 के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति, प्राक्कलन समिति, पंचायती राज समिति, प्रदेश के स्थाई निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच संबंधी समिति, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन जातियों एवं विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति एवं प्रतिनिहित विधायन समिति सहित अन्य समितियोंं का गठन किया है।
उत्तर प्रदेश की प्रक्रिया तथा कार्य संचार नियमावली 2023 के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति जैसे महत्वपूर्ण समिति का सभापति मेजर सुनील द्विवेदी विधायक फर्रुखाबाद को नियुक्त किया है ।
यह समिति विधानमंडल की सबसे बड़ी वित्तीय मामलों की समिति है। इस समिति में 25 सदस्य विधानसभा से एवं 10 सदस्य विधान परिषद से नाम निर्देशित किए जाते हैं ।
इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने प्राक्कलन समिति का सभापति श्री अमित अग्रवाल विधायक मेरठ को नियुक्त किया है। इस समिति में भी 25 सदस्य होते हैं। यह भी विधानसभा की महत्वपूर्ण वित्तीय समिति है।































Comments