विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान: डीएम विशाख जी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

जनपत की खबर , 2

**सभी बूथों पर उपस्थित मिले बीएलओ, घर-घर सर्वे कर एएसडी सूची के सत्यापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण के दिए निर्देश**
 
**लखनऊ, 22 नवंबर।** विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं सहित निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
 
विशेष शिविरों के संचालन और निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-174 लखनऊ मध्य तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-175 कैंटोनमेंट के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करने, एएसडी सूची का सत्यापन करने तथा पात्र नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top