अपहरण किए गए सिक्योरिटी गार्ड को तीन घंटे में कराया मुक्त, चार आरोपी गिरफ्तार
अन्य खबरे Nov 21, 2026 at 01:25 PM , 28**एसीपी महानगर अंकित कुमार के नेतृत्व में महानगर पुलिस और क्राइम टीम को मिली बड़ी सफलता**
**लखनऊ।** राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र में अपार्टमेंट से सिक्योरिटी गार्ड के अपहरण की घटना में लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर अपहृत गार्ड को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही बंधक बनाए गए दो अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है। अपार्टमेंट से एक सिक्योरिटी गार्ड का अपहरण कर लिया गया था, जबकि दो अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी बंधक बना लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी महानगर अंकित कुमार के नेतृत्व में महानगर थाना पुलिस और क्राइम टीम सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत गार्ड का पता लगाया और महज तीन घंटे के भीतर उसे सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही बंधक बनाए गए दोनों अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी सुरक्षित मुक्त कराया।
पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे से पहले पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आम जनमानस में सराहना हो रही है। महज तीन घंटे में अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी और अन्य दो सुरक्षा कर्मियों की मुक्ति को पुलिस की सक्रियता और तत्परता के रूप में देखा जा रहा है।






_page-0001.jpg)




















Comments