विधवा से गैंग रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जनपत की खबर Oct 08, 2023 at 09:55 AM , 338लखनऊ। आशियाना पुलिस ने शनिवार को विधवा से गैंग रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी वाडियो वायरल कर पीड़िता के बच्चों को मारने की धमकी दे रहे थे। स्थानीय पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसीपी कैंट से गुहार लगाई तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। आशियाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने महिला कि महिला के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया। वह थाना क्षेत्र में दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थी। उन्नाव निवासी अशोक सिंह से उसकी पहचान हो गयी। लगभग एक वर्ष पहले अशोक एक साथी के साथ उसके कमरे में जबरन घुसा। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था।
इसके बाद से वीडियो वायरल करने व दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसका शोषण कर रहे थे। बदनामी और बच्चों की जान बचाने के लिए वह चुप रही। 18 सितंबर को अशोक ने कोचिंग से लौटते समय उसके एक बेटे के अपहरण का प्रयास किया। इस पर महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
पुलिस को देख आरोपी उसके बेटे को छोड़कर भाग निकला। 20 सितंबर को अशोक ने साथियों के साथ महिला को बीच रास्ते में रोककर बच्चों की हत्या करवाने की धमकी दी थी। तब महिला ने आशियाना थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसीपी कैंट से शिकायत की। उनके निर्देश पर शनिवार को महिला की तहरीर पर अशोक व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।































Comments